फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों को अखिलेश देंगे वेतन का चेक

Tue, 16 Jun 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को यहां डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले समारोह में प्रशिक्षु शिक्षकों को मानदेय और प्रशिक्षण पाकर दूसरे चरण में शिक्षक बनने वाले शिक्षा मित्रों को वेतन का चेक बांटेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल और बाराबंकी से 200 तथा प्रत्येक जिले से 10-10 लाभार्थियों को कार्यक्रम में चेक दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को ही विभिन्न जिलों से शिक्षक लखनऊ पहुंच गए।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने सोमवार को अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और गैर जिलों से आने वाले शिक्षकों के रहने की व्यवस्था बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

200 लाभार्थियों को मिलेगा मानदेय व वेतन

प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्तियां हो रही हैं। इसी तरह शिक्षा मित्रों को बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक बनाया जा रहा है।

दूसरे चरण में 91,104 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक जिले के पांच प्रशिक्षु शिक्षकों व पांच शिक्षक बनने वाले शिक्षा मित्रों तथा लखनऊ मंडल व बाराबंकी से ऐसे 200 लाभार्थियों को मानदेय व वेतन का चेक बांटेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें