फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना व नूरपुर उपचुनाव में सपा-रालोद गठबंधन को 'आप' का समर्थन, अखिलेश ने केजरीवाल को दिया धन्यवाद

Wed, 23 May 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैराना और नूरपुर उपचुनाव में सपा और रालोद के गठबंधन प्रत्याशी को अरविंद केजरीवाल ने भी अब समर्थन दे दिया है। 'आप' के इस फैसले का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि 'कैराना लोकसभा उपचुनाव RLD एवं नूरपुर विधानसभा चुनाव में सपा के गठबंधन प्रत्याशी को आम आदमी पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने पर स्वागत एवं बहुत बहुत धन्यवाद।'
विज्ञापन




 
विज्ञापन

तबस्सुम हसन और नईमुल हसन - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि कैराना में लोकसभा और नूरपुर में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को रेकने के लिए सपा और रालोद ने गठबंधन किया है। गठबंधन में कैराना लोकसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के हिस्से में गई है, जिस पर मौजूदा समय में सपा की नेता तबस्सुम हसन को मौका दिया गया है। वो रालोद के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, नूरपुर में सपा ने नईमुल हसन को कैंडिडेट बनाया है। इन दोनों सीटों पर मतदान 28 मई को और मतगणना 31 मई को होगी।

वहीं, भाजपा ने लोकसभा की कैराना सीट पर मृगांका सिंह जबकि विधानसभा की नूरपुर सीट पर अवनी सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि कैराना में हुकुम सिंह और नूरपुर में विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान के निधन के कारण रिक्त स्थानों को भरने के लिए उपचुनाव हो रहा है। मृगांका सिंह कैराना से भाजपा सांसद रहे हुकुम सिंह की पुत्री हैं। भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में कैराना सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह सपा के नाहिद हसन के मुकाबले पराजित हो गई थीं।

नूरपुर में उम्मीदवार बनाई गईं अवनी सिंह यहां से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे दिवंगत लोकेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी हैं। अवनी अभी तक राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं रही हैं। पार्टी ने मृगांका के जरिये कैराना में सहानुभूति के साथ ही हुकुम सिंह की विरासत से सियासत के समीकरण साधने की कोशिश की है। नूरपुर में भी भाजपा को सहानुभूति का लाभ मिलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें