फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपका आशीर्वाद रहा तो 2017 तक रहूंगा सीएम'

Tue, 30 Sep 2014 09:46 AM IST
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले चुनाव में कितना समय बाकी है? ...आपका आशीर्वाद रहा तो 2017 तक सीएम रहूंगा। राज्यपाल राम नाईक के सवाल का जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह जवाब दिया तो पूरे सभागार में ठहाके लगने लगे।
विज्ञापन


इस सवाल का कोई सियासी अर्थ न निकाला जाए लिहाजा राज्यपाल ने तत्काल सवाल की वजह भी स्पष्ट कर दी। अवसर था विद्युत नियामक आयोग के भवन का शिलान्यास समारोह का।

समारोह को संबोधित करने पहुंचे राज्यपाल नाईक ने पहले तो आयोग के भवन के लिए जमीन मिलने में 12 साल लगने पर हैरानी जताई। फिर इस पर भी आश्चर्य जताया कि जमीन मिलने से शिलान्यास तक की औपचारिकता में भी 4 साल लग गए।
विज्ञापन


फिर सवाल किया कि जब जमीन मिलने में 12 और शिलान्यास में 4 साल लगते हैं तो फिर भवन तैयार होने में कितना वक्त लगेगा? राज्यपाल के इस सवाल से प्रमुख सचिव ऊर्जा और आयोग के चेयरमैन असहज हो गए। हालांकि मंच से आवाज आई 2016 में।
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल बोले आप भी रहेंगे, मैं भी रहूंगा

इसके बाद बड़े सहज भाव में राज्यपाल ने पूछा कि अगले चुनाव कब होंगे? इस सवाल का मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, नियामक आयोग के चेयरमैन व प्रमुख सचिव ऊर्जा की ओर से कोई जवाब आए, इसके पहले सीएम ने खुद ही माइक संभाल लिया।

राज्यपाल के सवाल पर माइक संभालते हुए अखिलेश ने मुस्कराते हुए लाइट मूड में जवाब दिया ‘...आपका आशीर्वाद रहा तो 2017 तक सीएम रहूंगा। शायद राज्यपाल पूरी बात सुन नहीं पाए तो फिर वही सवाल दुहराया। सीएम ने फिर वही जवाब दुहरा दिया। इसके बाद पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

अच्छा है, मैं भी रहूंगा, आप भी रहेंगे: नाईक
मुख्यमंत्री के जवाब से शायद राज्यपाल को अपने सवाल की गंभीरता का अंदाजा हो गया। उन्होंने तत्काल साफ किया कि वे आज मौजूद लोगों की 2016 में भवन के उद्घाटन के समय उपस्थिति के बारे में जानना चाह रहे थे। नाईक ने आयोग के चेयरमैन वर्मा के कार्यकाल के बारे में भी पूछा। फिर संतुष्ट होने पर बोले, अच्छा है 2016 में मैं भी रहूंगा, आप (सीएम) भी रहेंगे और चेयरमैन भी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें