फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना, पढ़ाया समाजवाद का पाठ

Fri, 21 Feb 2020 02:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
akhilesh-Yogi - फोटो : social Media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें बताया कि समाजवाद का क्या मतलब होता है। अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।
विज्ञापन


अखिलेश ने लिखा, मुखिया जी ने कहा 'देश को समाजवाद नहीं चाहिए' इसका अर्थ हुआः
1. वो संविधान की मूल भावना के खिलाफ हैं,
2. वो गरीबों की जगह अमीर पूंजीपतियों के साथ हैं,
3. वो कुछ खास लोगों के लिए कार्य करते हैं, समाज के लिए नहीं,
4. वो उपेक्षित समाज की बराबरी के उपायों के खिलाफ हैं, 
5. समाजवाद में जाति तोड़ने का सुर है।

कुछ दिनों पहले सीएम योगी ने किया था अखिलेश पर हमला
विधानसभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला किया था। उन्होंने कहा था कि सीएए प्रदर्शन के दौरान जहां देश विरोधी और आजादी के नारे लगे, वहां उन्होंने बच्चे को भेजा। आज उपद्रवी संविधान की दुहाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिम्मी का ही दूसरा नाम पीएफआई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें