फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने किया ममता का समर्थन, भाजपा पर हमला, कहा- मोदी सरकार कर रही संस्थाओं का दुरुपयोग

Mon, 04 Feb 2019 01:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ये बात सिर्फ हम नहीं कह रहे बल्कि सभी राजनीतिक दल कह रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं केंद्र सरकार सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन


अभी केंद्र सरकार खुद सीबीआई के एक निदेशक से डर गई थी और अब सभी दलों को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल किया है तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के राजनीतिक दुरुपयोग से लोकतंत्र व आमजन की आजादी खतरे में है।







मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं के लिए रविवार को हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति न देने से चर्चा में आईं ममता बनर्जी देर शाम एक पुलिस अधिकारी के आवास पर सीबीआई छापे के विरोध में धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन


उनके धरने पर बैठते ही अखिलेश ने उनके समर्थन में ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार की उत्पीड़नकारी नीतियों और सीबीआई के खुले राजनीतिक दुरुपयोग से जिस तरह देश, संविधान और जनता की आजादी खतरे में है, उसके खिलाफ ममता के धरने का हम समर्थन करते हैं। आज देश भर का विपक्ष और जनता अगले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें