फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान चोरी होने पर अब मोबाइल से दें सूचना

Sat, 24 Jan 2015 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र के मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक साथ कई योजनाओं की शुरुआत की। ज्यादातर योजनाएं लोगों को हाईटेक सुविधाएं पहुंचाने वाली हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उप्र के मुख्यमंत्री अलिखेश यादव ने एक साथ कई योजनाओं की शुरुआत की। इन योजनाओं का मकसद लोगों के उन कामों को आसान बनाना है जिनके लिए उन्हें पुलिस और थाने के चक्कर लगाने होते हैं।

यदि आप उप्र में रहते हैं और आपको मोबाइल, मार्कशीट, पासपोर्ट आदि खो गया है तो इसकी एफआईआर लिखाने के लिए अब आपको थाने तक आने की जरूरत नहीं होगी। इन चीजों के गुम होने की शिकायत आप मोबाइल से कर सकते हैं और डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त रपट अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह तत्पर सेवा में आप अपने मोबाइल पर महज एक बटन दबाकर निकट के थानाध्यक्षों और पुलिस से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह लोगों को शासन के साथ सीधे तरह से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया लैब बनाए जाएगी। सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस के काम में पारदर्शिता लाने के लिए सभी थानों में सीसीटीव कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा लखनऊ शहर के कुछ थानों जैसे चौक, गाजीपुर और हुसैनगंज को और भी मॉर्डन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास पर हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख सचिव देबाशीष पंडा, पुलिस महानिदेशक अरूण कुमार गुप्ता और मुख्य सचिव आलोक रंजन मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें