फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रूप में आरक्षण लाने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार: अखिलेश यादव

Sat, 11 Nov 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार आरक्षण को नए रूप में लाने की साजिश कर रही है। हम समाजवादी चाहते हैं कि आबादी के हिसाब से आरक्षण हो। केंद्र सरकार जाति के आधार पर गणना कराकर तय करे कि किसकी कितनी हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव शनिवार को सपा मुख्यालय में कर्पूरी ठाकुर के विचारों की प्रासंगिकता पर आयोजित संगोष्ठी में सविता समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलकर जो ऊंचाई हासिल की उससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। सविता समाज के लोगों को चुनाव में टिकट दिया जाएगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने गुमराह किया उनसे सावधान रहना है। जो काम हम कर सकते हैं वह वर्तमान मुख्यमंत्री नहीं कर सकते हैं।

हम एक्सप्रेस-वे बना सकते हैं। मेट्रो चला सकते हैं। उनकी तरह टोटका नहीं कर सकते।  गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिला जज निवास प्रसाद और संचालन अखिलेश सविता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें