फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम राजपाट छोड़कर वनवास गए थे, योगी जी वनवास से यहां आ गए: कन्हैया कुमार

Sat, 11 Nov 2017 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Kanhaiya Kumar - फोटो : File Photo
विज्ञापन
लिटरेरी फेस्टिवल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद मंच पर बोलने पहुंचे कन्हैया कुमार ने संघ, बीजेपी और एबीवीपी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरा विरोध करने आए थे, मैं उनका भी स्वागत करता हूं। लखनऊ तहजीब का शहर है, और यह तस्वीर लखनऊ की नहीं हो सकती।
विज्ञापन


मैं पहली बार देख रहा हूं कि किसी लिटरेरी फेस्टिवल में मेरा इस तरह का राजनैतिक विरोध हो रहा है। एबीवीपी को कटघरे में खड़ा करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर आपको विरोध ही करना था तो इस सेशन से पहले सवाल पूछकर विरोध कर सकते थे।

लोकतंत्र की यही खूबी है कि यहां दो अलग विचार धारा के लोग भी एक मंच पर अपनी बात कहते हैं। यह जनता का काम है कि वह किसे सही समझती है और किसे गलत, लेकिन बोलने न देना संघ, भाजपा और एबीवीपी की संस्कृति है।
विज्ञापन


कन्हैया कुमार अपनी किताब 'बिहार से तिहाड़' के विमोचन के लिए लिटरेरी फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए आए थे। पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी को किताब का विमोचन करना था। लेकिन हंगामे के चलते उन्होंने मंच पर आने से मना कर दिया। इस पर कन्हैया कुमार ने कहा कि अपनी किताब का विमोचन मैं खुद ही करूंगा।

सीएम योगी पर बोलते हुए कन्हैया ने कहा कि ये योगी जी का शहर है। नए तरह का राम राज्य यहां आ रहा है। राम जी राजपाठ छोड़कर वनवास चले गए थे, योगी जी वनवास से यहां आ गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें