सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर कहा कि अगर ऐसा यूपी में भी हो जाए तो हम समाजवादियों से ज्यादा खुश कौन होगा। उन्होंने कहा कि देश के चुनाव के साथ ही यूपी में भी अगले छह महीने या एक साल में चुनाव करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता भी लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।