फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले, 'अफवाहजीवी है भाजपा, गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी'

Fri, 13 Mar 2026 04:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहजीवी पार्टी है। रसोईगैस का संकट सरकार ने पैदा किया है। लोग ऑनलाइन भी सिलेंडर बुक नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहजीवी है। भाजपा की सरकार खुद अफवाह फैला रही है कि गैस की कहीं कोई कमी नहीं है जबकि हर जिले में कमी को देखा जा रहा है। अगर सरकार गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गैस लापता हो गई है। लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा सहित अलग-अलग जिलों में गैस के लिए लगी लाइनें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग हो नहीं पा रही है। बुकिंग करने पर एरर दिखा रहा है। साफ्टवेयर से कौन खिलवाड़ कर रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसे कोई कैसे छिपा सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गांव में रहते हैं वो चूल्हे पर खाना बना सकते हैं पर जो लोग अपार्टमेंट में रह रहे हैं वो क्या करेंगे। ये संकट सरकार ने पैदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें