फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: राजनाथ सिंह से मिला सिंधी समाज, भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की रखी मांग

Fri, 13 Mar 2026 03:34 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में सिंधी समाज के लोग राजनाथ सिंह से मिले। उन्होंने भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग रखी। साथ ही भगवान झूलेलाल जी का स्वागत द्वार जल्द बनाए जाने की मांग की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राजनाथ सिंह से मिला सिंधी समाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सिंधी समाज के लोग सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले। समाज के लोगों ने अंगवस्त्र पहनाकर सांसद का स्वागत किया। उन्होंने भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग रखी। इस मौके पर चेट्टी चंद मेला कमेटी व सिंधु सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20 मार्च को देश भर में भगवान झूलेलाल जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। देश के सभी बीजेपी शासित राज्यों में इस दिन छुट्टी रहती है। यूपी में छुट्टी स्थगित है। यहां भी घोषित की जानी चाहिए। 

इसके अलावा झूलेलाल वाटिका में स्वागत द्वार के लिए जल्द ही जगह चिह्नित करके बताने की बात कही। ताकि इसका काम शुरू हो सके। इसके लिए 46 लाख रुपये का फंड जारी हो चुका है। 
विज्ञापन


इस दौरान सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, चेट्टी चंद मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, सिन्धु सभा के कोषाध्यक्ष श्याम कृषनानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत लाल चंदानी, घनश्याम दास सहित मौजूद अन्य लोगों ने सांसद को मांग पत्र सौंपा। 

इस मौके पर मेला कमेटी के अशोक मोतियानी, रतन मेघानी और संजय जसवानी ने सिन्धी अकादमी का बजट दो करोड़ किए जाने पर भी चर्चा की। यह मुलाकात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक योगेश शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें