सपा अध्यक्ष ने कहा, सरकार की आयुष्मान योजना भी फेल हो रही है। गरीब व लाभार्थी अस्पतालों में भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह कहना निराधार है कि पहले मरीज इलाज के लिए भटकते रहते थे।
सच तो यह है कि सपा सरकार के समय अस्पतालों में इलाज और दवाइयां मुफ्त थीं। गंभीर बीमारियों कैंसर, किडनी, दिल और लीवर तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था थी। लखनऊ में कैंसर अस्पताल की स्थापना सपा सरकार ने ही की थी। सभी जांचें निशुल्क थीं।
अखिलेश ने कहा, लूट, अपहरण, बलात्कार रोजमर्रा की बातें हो चली हैं। सितंबर में राजधानी लखनऊ में हर दूसरे दिन फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। अस्पतालों में तीमारदारों से मारपीट, बलात्कार की कोशिशें होती हैं लेकिन मामले दबा दिए जाते हैं।