समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में भी भाजपा भ्रम क्यों फैलाना चाहती है? पूरे प्रदेश में भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता नदारद हैं, कहीं कोई राहत कार्य करते नहीं दिखते। जबकि समाजवादी पार्टी संगठन कोविड प्रोटोकॉल नियमों का पालन करते हुए पूरे प्रदेश में मानवीय कार्य करने में सक्रिय है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पीड़ितों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के कार्य किये जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि पीड़ितों की सूचना स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाते रहें। कहीं-कहीं मरीजों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एम एलसी डा. राजपाल कश्यप समाजवादी राशन के तहत गरीबों को राहत पैकेट बंटवा रहे हैं। लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुराग यादव ने केजीएमयू में मरीजों की समुचित उपचार के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को ऑक्सीजन, आक्सोमीटर, नेबुलाइजर, थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, मास्क, सेनेटाइजर सहित मेडिकल किट उपलब्ध कराया।
मेरठ में जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, विपिन मनोठिया, संजीव यादव के नेतृत्व में इस सप्ताह एम्बुलेंस रवाना की गई है। समाजवादी रसोइया के माध्यम से महाराजगंज से जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, रायबरेली में जिलाध्यक्ष इं. बीरेन्द्र यादव, वाराणसी में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, एडवोकेट गौरव शर्मा, सत्य प्रकाश सोनकर, आनंद मौर्य, संजय यादव, आगरा में जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल, तेजपाल यादव, गौरव यादव, हमीरपुर में जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, जितेन्द्र मिश्रा, लखनऊ में पवन मनोचा के नेतृत्व में मदद हो रही है।