एक चश्मदीद ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि हमारा मार्च चल रहा था कि एक युवक अचानक दूसरी दिशा से सामने आया और हवा में पिस्तौल लहराते हुए बोला कि आओ मैं तुम्हें आजादी देता हूं और फिर उसने गोली चला दी।
गोली प्रदर्शन कर रहे शादाब आलम को लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जामिया से राजघाट तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी स्थानीय लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर गए।