फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश बोले, कभी-कभी काम से भी नहीं मिलती है सत्ता

Sun, 13 Nov 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कभी-कभी काम से भी सत्ता नहीं मिल पाती है। हालांकि जनता को चाहिए कि जो काम करे उन्हें ही सत्ता में लाए। राजधानी के चक गंजरिया स्थित एचसीएल के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि हमने तो जनता को काम करके दिखा दिया है।
विज्ञापन


यह बता दिया है कि यदि मौका मिला तो हम काम करके दिखाएंगे। हम चुनाव में जा रहे हैं। कम से कम हमारे पास बताने के लिए तो है कि हमने क्या-क्या काम किया है। यह अलग बात है कि आजकल वोट कैसे मिलता है। लोग तो सोच रहे थे कि अमेरिका का राष्ट्रपति कोई और होगा, लेकिन परिणाम कुछ और आए।

उन्होंने एचसीएल के ट्रेनिंग सेंटर के रिकॉर्ड समय में बनने के लिए शिव नादर को धन्यवाद दिया।
Trending Videos

नोट बंद होने से दूसरों को तकलीफ, सपा को नहीं

500 व 1000 रुपये के नोट बंद करने पर अखिलेश ने कहा कि इससे और पार्टियों को दिक्कत हो सकती है, सपा को कोई दिक्कत नहीं। हमारी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल है। जिनके पास पैसा नहीं है चाहे वह कांग्रेस हो, भाजपा हो या बसपा, वो साइकिल चलाएं।

उन्होंने कहा, काला धन न हो, भ्रष्टाचार न हो, यह अच्छी बात है। लेकिन बड़े नोट को बदलना इसका समाधान नहीं है। जिनके पास पुराने नोट हैं वे इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें इसके बलदे दो हजार के नोट मिल जाएं। केंद्र को देखना चाहिए कि तीन-चार महीने में फिर पहले जैसी स्थिति न हो जाए।

नोट बदलने के लिए बैंकों से मोबाइल कैश वैन चलवाएं

मुख्यमंत्री अखिलेश ने नोटबंदी से जनता को हो रही कठिनाइयों के मद्देनजर बैंकों से मोबाइल कैश वैन चलवाकर पुराने नोट बदलने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिले खासकर ग्रामीण इलाके  के लोगों को नए नोट उपलब्ध कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।

इसके लिए जिलाधिकारियों को बैंक अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक करके कार्य योजना बनाने और उसके अनुसार बैंकों से कार्यवाही सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

500 तथा 1000 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद किए जाने के बाद मची अफरातफरी और लोगों को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार भी हरकत में आ गई है।

खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने नोटों को बदलने में आ रही मुश्किलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि वे अपने जिलों में पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंकों द्वारा मोबाइल कैश वैन का संचालन कराने की व्यवस्था करवाएं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम से कम असुविधा हो।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत व न्याय पंचायत में किए जाएं खास इंतजाम

सीएम ने न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर बैंक शाखा विहीन इलाकों में पूर्व से तयशुदा स्थानों पर बैंकों द्वारा विशेष शिविरों के आयोजन की व्यवस्था कराने को कहा है।

इस व्यवस्था का स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार भी कराने को कहा है जिससे लोगों को समय से इस व्यवस्था की जानकारी मिल सके। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्तों को इस व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, वेतनभोगियों, छोटे व्यापारियों व अन्य वर्ग के लोगों के सामने आ रहीं दिक्कतों के चलते बैंकों से यह उपाय कराए जाने जरूरी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें