फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी SP के पहलवान देखते, तो नहीं कहते 56 इंच की बात'

Sat, 03 May 2014 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर में शनिवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया अखिलेश्ा यादव फिर नरेंद्र मोदी को घेरा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी में बहुत से पहलवान हैं, अगर नरेंद्र मोदी इन पहलवानों को देखे होते तो 56 इंच के सीने की बात नहीं कहते।

अखिलेश यादव ने गुजरात मॉडल पर निशाना साधा। कहा, गुजरात का कोई मॉडल नहीं है। इसे आरएसएस और बजरंग दल ने बनाया है।

उन्होंने कहा कि यूपी में गुजरात मॉडल की तरह कई योजनाएं चल रही हैं।

'विरोधियों की लहर सिर्फ हवा में'

सीएम ने कहा कि उनके विरोधी दल कहते हैं कि सपा ने दंगे करवाए लेकिन हकीकत तो यह है कि सपा ने दंगे पीड़ितों की मदद की।

अखिलेश ने मुस्लिमों को जोड़ने की कोशिश करते हुए कहा कि देश की तरक्की में मुस्लिमों का सबसे ज्यादा योगदान है।

उन्होंने कहा कि सपा हर चरण में आगे बढ़ती जा रही है और सपा ही सबसे मजबूत पार्टी होगी

सीएम ने कहा कि उनके विरोधियों की लहर हवा में है लेकिन सपा की लहर जमीनी स्तर पर है।

दिया घोषणापत्र का हवाला

जनसभा में सीएम अखिलेश्‍ा यादव ने कहा कि सपा ने पिछले दो साल में विकास के कई कार्य कराए हैं।

उनका कहना था, सपा ने घोषणापत्र में किए गए अपने ज्यादातर वादे पूरे किए हैं।

इस दौरान सपा के इस युवा नेता ने कहा कि साल 2016 तक गांवों में 16 तो शहरों में 24 घंटे बिजली मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अब एक फोन पर गाड़ी आएगी और ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दवाई और सिंचाई मुफ्त सपा सरकार ने ही की है।
विज्ञापन

'ललुआ' पर क्या बोले सीएम?

सीएम अखिलेश यादव ने मायावती द्वारा ललुआ कहे जाने पर जवाब दिया कि मायावती कुछ भी कहें, लेकिन वह उन्हें बुआ ही बोलेंगे।

असल में पिछले दिनों अपनी एक चुनावी रैली में अखिलेश यादव ने कहा था कि मायावती बड़ी उम्र के लोगों की बहनजी हैं, इसलिए वह उन्हें बुआ कहेंगे।

इस पर पलटवार करते हुए कहा मायावती ने उन्हें ललुआ कह दिया था। बताते चलें कि सीएम के बुआ सम्बोधन से पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने यह कहकहर हड़कम्प मचा दिया था कि वह मायावती को श्रीमती कहें, बहन कहें या बेटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें