फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस वीक में अखिलेश ने दिखाए कड़े तेवर

Fri, 13 Feb 2015 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में शुरू हुए आईएएस वीक में शुक्रवार को सीएम अखिलेश ने यूपी के आला अधिकारियों को आईना दिखाने की कोशिश की। मौका था सचिवालय स्थित तिलक हॉल में चल रहे आईएएस वीक का। यहां सीएम अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन को वाट्सएप पर एक वीडियो दिखाया।
विज्ञापन


इस वीडियों में एक आला अधिकारी को घूंस लेते हुए दिखाया गया। ये अधिकारी रिश्वत लेकर उसे मोजे में रख रहा है। इस वीडियो को दिखाने के बाद सीएम अखिलेश ने सभी अधिकारियों को कहा कि टेक्नोलॉजी अब बहुत आगे बढ़ गई है और अब भ्रष्टाचारियों को ये तकनीक महंगी पड़ सकती है।

सीएम ने कहा कि तकनीकों के फायदे होने का साथ इसके नुकसान भी हैं। कोई भी चीज अब छिप नहीं सकती। अखिलेश बोले एक अधिकारी भेजूं तो हर दस मिनट में वॉट्सएप से तस्वीर भेजकर किसी भी चीज की हकीकत बता सकता है। सीएम ने यहां आगे कहा कि अगर मौके पर अधिकारी मौजूद हो तो कानून व्यवस्था की स्थिति कभी बिगड़ नहीं सकती।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सभी अधिकारियों की खिंचाई

सीएम ने आईएएस वीक में सभी अधिकारियों को अपने सख्त तेवर दिखाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की सलाह भी दी।

बताते चलें कि अखिलेश यादव ने पिछले आईएएस वीक में कुछ अफसरों के कामकाज पर उंगली उठाई थी, उन्हें नसीहतें दी थीं। यहां तक कहा था कि कुछ अफसरों की निष्ठाएं दूसरी जगह हैं। इस बार यह देखना है कि वह अफसरों का क्या संदेश देंगे ?

मुख्यमंत्री के सामने तो नहीं, लेकिन अफसरों की चर्चा में रोज-रोज के तबादलों, लंबे समय तक वेटिंग में रखने जैसे मुद्दों पर भी बात होगी। पिछली बार ये मुद्दे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप में एजीएम में उठे थे। प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़ी योजनाओं पर भी सीएम ने अपनी बात रखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें