यूपी विधानमंडल के अंदर बजट सत्र के पहले दिन सपा सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन के अंदर की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी में शुक्रवार से बजट सत्र प्रारंभ हो गया है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्र के पहले दिन की तस्वीरें शेयर की और दिखाया कि पूरे सदन में सिर्फ लाल रंग ही नजर आ रहा है। बता दें कि सपा सदस्यों ने लाल टोपी और लाल गमछा पहना हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘लाल रंग’ के आगे तो हर रंग फीका है भावना का लाल रंग हर रंग से जीता है।
सपा अध्यक्ष खुद भी सदन में गए थे और अपने विधायकों के साथ तस्वीर खिंचवाई।
सत्र के पहले दिन अभिभाषण के दौरान सपा विधायक लगातार नारेबाजी करते रहे। हालांकि, इस शोरशराबे के दौरान भी राज्यपाल अपनी अभिभाषण पढ़ती रहीं और पूरा भाषण पढ़ा।