फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने भाजपा को दी चुनौती, बोले- हम तैयार हैं 'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए

Wed, 06 Jun 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कैराना और नूरपुर उपचुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण थे। इसमें जनता, किसान और गरीबों के फैसले ने समाजिकता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। किसान जो मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान है, उसने संगठित होकर भाजपा को जवाब दिया है। इस उपचुनाव के जरिए जनता ने 2019 के लिए बड़ा संदेश दिया है। ये जीत है जनता के विश्वास की।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर ये बातें कहीं। इस मौके पर मौजूद कैराना की नवनिर्वाचित सांसद और नूरपुर के विधायक नईमुल हसन को बधाई देने के बाद उन्होंने कहा कि ये चौधरी चरण सिंह जी की विरासत को आगे बढाने वाला परिणाम है। बीजेपी की गलत नीतियों के खिलाफ ये फैसला है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अर्थशास्त्रियों के आंकड़ों के हिसाब से हमारा देश पिछड़ता जा रहा है लेकिन कुछ लोग जरूर पैसे वाले हुए हैं। अब सत्ता में बैठे लोगों को सोचना हो कि किसान और गरीबों का जीवन कितना बेहतर हुआ है। अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के साथ-साथ बेहद जरूरी है कि सरकार किसानों का आर्थिक स्तर सुधारने के लिए कुछ सार्थक कदम उठाए।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि हम 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर तैयार हैं। 2019 में ही चुनाव करा लिया जाए। लेकिन, यहां तो इसके बहाने अपना कार्यकाल बढ़ाने की बात सुनने में आ रही है।

उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर कहा कि हमने 19 महीनों में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनाया था, उम्मीद थी कि ये 17 महीने में बनाएंगे लेकिन अब 17 महीने तो पन्ने पलटने में निकल जाएंगे। ये सरकार तो सिर्फ उद्घाटन का उद्घाटन करती है।

'पढ़े लिखे लोग ही सबसे ज्यादा जातिवादी'

- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर वेस्टर्न यूपी को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे को शामली मुजफ्फरनगर तक बढ़ाया जाएगा ताकि पूरा यूपी एक साथ जुड़ सके। इसके बाद पतंजलि फूड पार्क के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वो हमने किसानों के हितों के लिए जमीन दी थी, ताकि वहां के किसानों से सीधी खरीद कोई बड़ी कंपनी कर सके।

अखिलेश ने कहा कि सोशल मीडिया में समाजवादी पार्टी के खिलाफ फेक न्यूज़ सर्कुलेट करने को लेकर कि मैं इसके खिलाफ लिखित शिकायत करूंगा, फिर देखते हैं कि इस मामले में कार्रवाई होती है या नहीं। ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कि जो पढ़े लिखे लोग हैं वही सबसे ज्यादा जातिवादी हैं और धर्म की वकालत करते हैं।

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के केशव मौर्य की जगह योगी को सीएम बनाए जाने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये बातें वह (राजभर) मीडिया से और हमसे क्यों कह रहे। ये बातें उन्हें उनकी पार्टी द्वारा आयोजि मीटिंग में कहनी चाहिए।
विज्ञापन

ये कहा था ओपी राजभर ने

OP Rajbhar - फोटो : ANI
बता दें कि दो दिन पहले ऑमप्रकाश राजभर ने कहा था कि 2017 का विधानसभा चुनाव केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में लड़ा गया था। उसमें पिछड़ी जातियों के तमाम लोगों ने केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर भाजपा को वोट दिया था। लेकिन, योगी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसी के चलते पिछड़ी जाति के लोगों में गहरी नाराजगी है।

राजभर ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को उनका हक नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा है। मीडिया ने जब राजभर से सवाल किया क्या आपको योगी पसंद नहीं तो उन्होंने कहा था कि मुझे आप पसंद हैं लेकिन राजा किसी और को बना दिया जाए तो क्या गुस्सा नहीं आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें