फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने ट्वीट की तस्वीर: बोले, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार, यूपी सरकार सपा को बनाए सलाहकार

Tue, 14 Mar 2023 11:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार में बनाए गए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और तंज कसा है।
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर तरफ परियोजनाओं की गुणवत्ता के साथ समझौता किया है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि बुदेलखंड एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में गड्डा बन गया, जिसमें गाड़ियां गड्डे में चली गयीं थी। कई सड़कों की गिट्टियां निर्माण के साथ ही उखड़ गई। बुदेलखंड एक्सप्रेस वे में औरैया के बिचौलियां क्रांसिंग नंबर 14 के पुल में दरार आने से पुल के नीचे के हिस्से में प्लास्टर टूट कर गिर पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कब करायेगी? इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कब कार्यवाही होगी?

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की पोल लगातार खुल रही है वहीं समाजवादी सरकार में हुए निर्माण कार्य देश और प्रदेश के सामने विकास के उदाहरण है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण मजबूती और गुणवत्ता के मामले विश्वस्तरीय है। देश के सबसे उच्च कोटि के लड़ाकू विमान और देश का सबसे बड़ा मालवाहक विमान हरकुलिस इस पर उतारे गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता को ये उदाहरण प्रमाणित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें