फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- इस बार कुंभ में श्रद्धालुओं की जैसी दुर्दशा हुई है, वैसी कभी नहीं हुई

Mon, 24 Feb 2025 10:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि करोड़ों लोग स्नान नहीं कर पाए हैं। कुंभ की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार कुंभ में श्रद्धालुओं की जैसी दुर्दशा हुई है, वैसी कभी नहीं हुई थी। कुंभ में हुए हादसों और अव्यवस्थाओं ने भाजपा सरकार की पोल खोल दी है। सरकार की नाकामी से पूरी दुनिया में प्रदेश की बदनामी हुई है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाकुंभ में अभी भी करोड़ों लोग स्नान नहीं कर पाए हैं। लिहाजा, कुंभ की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए। कुंभ का ऐतिहासिक और पौराणिक आयोजन सदियों से हो रहा है।

अखिलेश ने कहा कि कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता है। व्यक्ति व्यवहार, भाषा और आचरण से योगी बनता है। महाकुंभ संतों, धर्माचार्यों और आम जनता की श्रद्धा का धार्मिक आयोजन है, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना डाला है। भाजपा सरकार ने आज तक कोई विकास कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


सपा योगी सरकार को सलाह देने को तैयार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि कुंभ आयोजन के लिए स्थायी और बुनियादी ढांचा विकसित करने की जरूरत है। इसके लिए सलाह की दरकार हो तो समाजवादी पार्टी देने को तैयार है। कुंभ आयोजन के लिए केंद्र और यूपी सरकार को मिलकर दो लाख करोड़ रुपये का कार्पस फंड बनाना चाहिए।

संगम के जल पर टकरा रहीं केंद्र व प्रदेश सरकार
अखिलेश ने कहा कि अब संगम के जल पर केंद्र व प्रदेश की सरकारें टकरा रही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपनी-अपनी रिपोर्ट को लेकर लड़ रहे हैं। इसे देखकर आम जनता ठगा महसूस कर रही है। वहीं, सरकार ने महाकुंभ में हुए हादसे में मृतकों और घायलों की सही जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें