फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के ऐलान के बाद आया अखिलेश का बयान, कांग्रेस गठबंधन पर भी बोले

Fri, 05 May 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे पर ‌द‌िए गए बयान पर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मुझे सेक्युलर फ्रंट बनाने की जानकारी नहीं है। सेक्युलर मोर्चा बनना चाह‌िए ये अच्छी बात है। अखिलेश ने कहा, सपेरे कहीं से भी सांप निकाल सकते हैं, हम लोग आस्तीन के सांप को पहचानते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस से गठबंधन पर अख‌िलेश ने कहा क‌ि भले ही कांग्रेस निकाय चुनाव अलग लड़ रही है लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन रहेगा।

बता दें क‌ि शिवपाल यादव ने आज शुक्रवार सुबह कहा था, नेता जी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के ल‌िए मोर्चे का जल्द ऐलान होगा।गौरतलब है क‌ि कांग्रेस के यूपी चीफ राज बब्बर ने बीते दिनों कहा था क‌ि कांग्रेस निकाय चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी किसी गठबंधन के साथ नहीं। दरअसल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन किया था और करारी हार मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें