अभी तक आपने सीएम अखिलेश यादव को साइकिल चलाने की सलाह देते हुए सुना होगा। मगर इस बार यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारियों को साइकिल नहीं चलानी चाहिए। ये बयान अखिलेश यादव ने रविवार को के डी बाबू स्टेडियम में चल रही नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप में दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि साइकिल चलाना तो सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक है, लेकिन मेरा मानना है कि अगर अधिकारी भी साइकिल चलाने लगेंगे तो सभी कहेंगे सपा सरकार अपना प्रचार करवा रही है। हमने ही साइकिल के अभियान की शुरुआत की थी और हम ही इसे आगे ले जाएंगे।
सीएम अखिलेश ने कहा कि सैफई में सालों पहले साइकिल चलाई थी। उस वक्त हमारे अभियान को प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन वक्त बदला और साइकिल के लिए प्रति जागरुकता बढ़ती है। वैसे भी साइकिल हमारा चुनाव चिन्ह है। ऐसे में साइकिल से जुड़े हर खेल से हमारा खास लगाव रहा है।