फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले- अयोध्या में अरबों के भूमि घोटाले हुए हैं... मामले की जांच की जाए

Wed, 10 Jul 2024 02:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में हुए भूमि सौदों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन सौदों में अरबों का घोटाला हुआ है। उन्होंने मांग की है कि अयोध्या में हुए भूमि सौदों की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या में अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां पर भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे अयोध्या की जमीन के सौदों का भंडाफोड़ हो रहा है उससे ये सच सामने आ रहा है कि भाजपा राज में अयोध्या के बाहर के लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खरीद-फरोख़्त की है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने लेखपालों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- पहले जिले एक परिवार में बंटते थे और चाचा-भतीजा वसूली करते थे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती का आरोप- हाथरस कांड की एसआईटी रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित, भोले बाबा पर चुप्पी चिंता का कारण
विज्ञापन


भाजपा सरकार द्वारा पिछले सात सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के खिलाफ एक आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। 

इन सबसे अयोध्या-फैजाबाद और आसपास के क्षेत्र में रहनेवालों को इसका कोई भी लाभ नहीं मिला। गरीबों और किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन लेना, एक तरह से जमीन हड़पना है। हम अयोध्या में तथाकथित विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’ और भूमि सौदों की गहन जांच और समीक्षा की मांग करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें