फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले, कानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकती तो इस्तीफा दे योगी सरकार

Sun, 16 Feb 2020 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झूठ को सच साबित करने के लिए भाजपा सरकार हिटलर के प्रचार मंत्री रहे गोयबल्स के रास्ते पर चल रही है। उसने राज्यपाल के अभिभाषण में प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का कपोल कल्पित दावा करने में जरा भी संकोच नहीं किया। जबकि हकीकत में अपराधी मनमानी कर रहे हैं और सरकार तमाशा देख रही है। राज्यपाल को इस संबंध में सरकार से स्पष्टीकरण लेना चाहिए और झूठा बयान दिलाने के लिए उचित कार्यवाही भी करनी चाहिए। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में सिपाहियों ने युवती को धमकाकर गैंगरेप किया। बुलंदशहर में एक छात्रा को अगवा कर गैंगरेप किया गया। सहजनवां में एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म हुआ। मेरठ में एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म से आक्रोशित छात्रों ने आईजी को घेरा।

अयोध्या में एक नाबालिग से गैंगरेप के बाद उसका वीडियो वायरल होने पर लड़की ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उन्होंने कहा, प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं। यहां न पुलिस है, न प्रशासन और न ही सरकार। कानून-व्यवस्था संभालना भाजपा सरकार के बस में नहीं है तो उसे इस्तीफा देकर हट जाना ही श्रेयस्कर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दलितों पर किया हमला

सपा अध्यक्ष ने कहा, कानपुर देहात के मगटा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मिलकर दलितों पर लाठी-डंडों व हथियारों से हमला किया। उनके घरों में आग लगा दी। इस घटना में 31 दलित घायल हुए हैं। बागपत में दिनदहाड़े एक कॉलेज प्रबंधक की हत्या कर दी गई।

गोंडा में दबंगों ने महिला का उत्पीड़न करने के साथ ही उसके पैर काट दिए। सुल्तानपुर के कड़वार में पुलिस अभिरक्षा में युवक ने मौत को गले लगा लिया। कोई दिन नहीं जाता जब राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक घटनाएं न घटती हों। होली से पहले ही सत्ता संरक्षित अपराधी खून की होली खेलने में लग गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें