फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'कोई नई चीज नहीं हो रही है' केजरीवाल पर ईडी की कार्रवाई पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Thu, 04 Jan 2024 05:42 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक एजेंडे के तहत विपक्षी दलों के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल कर रही है। अब ये कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होने पर हो रही राजनीति पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब पूरा देश जानता है कि ईडी का गलत इस्तेमाल कर विपक्षी दलों के नेताओं को फंसाने का काम किया जा रहा है। यह कोई नई बात नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा स्कैंडल तो नोटबंदी हुआ था। इसके बाद भी लोगों के पास नोट पकड़े जा रहे हैं। ये केंद्र सरकार का लोगों को गुमराह करने का तरीका है। राजनीतिक एजेंडे के तहत ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।



अरविंद केजरीवाल नोटिस दिए जाने के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हो रहे हैं और मीडिया के सामने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार राजनीतिक एजेंडे के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी उठापटक के बीच अरविंद केजरीवाल ने तीन दिन गुजरात यात्रा का प्लान बनाया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें