सपा अध्यक्ष ने कहा, जैसे-जैसे जांच बढ़ेगी, कोरोना संक्रमितों की वास्तविक संख्या सामने आ पाएगी। सरकार कोविड-19 की जांच बढ़ाए। बाहर फंसे लोगों को खाना, ठिकाना व सुरक्षा दी जाए। कोरोना योद्धाओं को समय से वेतन, बेहतर सुरक्षा किट तथा पोषक भोजन दिया जाए।
क्वारंटीन सेंटरों में भारी दुर्दशा है। आगरा के क्वारंटीन सेंटर में 20 से ज्यादा बच्चे दूध के लिए तड़पते रहे। तमाम दावों के बावजूद हॉटस्पॉट घोषित कई इलाकों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं।