सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने को संविधान पर कुठाराघात बताया है। उन्होंने कहा आरक्षण से नफरत करने वाली सत्ता पोषक विचारधारा के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। भाजपा सरकार में संविधान निर्माता पर हमले कब तक जारी रहेंगे।