फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics : केशव मौर्य की तरफ इशारा कर अखिलेश यादव ने कहा, मानसून आफर में 100 लाओ सरकार बनाओ

Thu, 18 Jul 2024 08:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर की गई एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है। उन्होंने ऑफर दिया है कि 100 विधायक लेकर आओ... मुख्यमंत्री बनने के लिए सपा समर्थन देगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अखिलेश यादव के एक कमेंट ने बृहस्पतिवार सुबह सियासी पारा बढ़ा दिया। भाजपा में चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, मानसून ऑफर है। 100 लाओ और सरकार बनाओ। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है, तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। इसे आफर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष किया है, लौट के बुद्धू घर को आए। बुधवार को केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक्स के जरिये हमला बोलते हुए उन्हें ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा दी थी। उन्होंने कहा था कि यूपी और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है। वर्ष 2017 की तरह 2027 में भी हम यूपी में सरकार बनाएंगे। उन्होंने सपा के पीडीए को धोखा करार दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें