फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने पर अखिलेश यादव बोले, भाजपा वाले लाइन में लगकर वैक्सीन लगवाएं

Sat, 16 Jan 2021 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सहित देश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भले ही अंदर से खोखला हो पर भाजपा के लोग हर कार्यक्रम को इवेंट बना देते हैं। सबसे पहले भाजपा के लोगों को लाइन में लगकर वैक्सीन लगवानी चाहिए। एक साल बाद समाजवादी सरकार बनेगी तो सबको मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनकी पत्नी मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा सपा में शामिल हो गए। इसके अलावा, पूर्व विधायक श्रीराम भारती (भाजपा से), पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा (बसपा) व पूर्व सांसद लखीमपुर दाऊद अहमद (बसपा) अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसके अलावा, बरेली के पूर्व बसपा विधायक विजयपाल ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह सपा की ताकत बढ़ रही है उससे यह तय है कि 2022 में यूपी में सपा की सरकार आने वाली है। जनता भाजपा से परेशान है और अब बदलाव चाहती है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा है कि यूपी देश का बड़ा और राजनीतिक हैसियत वाला राज्य है। आने वाले दिनों में यहां साजिश व षडयंत्र की राजनीति होगी। वह सब होगा जो पहले नहीं देखा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा षडयंत्रकारी, जातिवादी पार्टी है। उसका काम नफरत फैलाना है। भाजपा राज में किसान दुखी है। कृषि कानूनों से उन्हें लूट लिया जाएगा। तीनों कानून वापस होने चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सपा डॉ. आंबेडकर और डॉ. लोहिया की विचारधारा पर चल रही है।

गरीबों को कब लगेगा टीका, मुफ्त देंगे या नहीं
अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि टीकाकरण शुरू होने की खुशी है। हमने कभी विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों पर सवाल नहीं उठाए। टीके के संबंध में जो आशंका व्यक्त की जा रही हैं, उनका निराकरण होना चाहिए। सरकार बताए कि गरीब को कब वैक्सीन सुविधा मिलेगी। वैक्सीन मुफ्त मिलेगी या नहीं। एक साल बाद जब हमारी सरकार आएगी तब सबकों मुफ्त वैक्सीन देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें