फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश बोले- भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग, यूपी में गड़बड़ी करने वालों पर अब तक कार्रवाई नहीं

Thu, 02 Apr 2026 03:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और कहा कि आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी के उपचुनाव में भी अफसरों ने गड़बड़ी की थी।
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम सहित जिन राज्यों में चुनाव चल रहा है वहां पर चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। बंगाल में आयोग ने डीजीपी सहित बड़े अधिकारियों को हटा दिया गया है। इतने अधिकारियों को यूपी में 2022 चुनाव में नहीं हटाया गया था। हम लोगों ने यूपी के उपचुनाव में देखा है कि जिन अधिकारियों ने गड़बड़ी की थी उन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। न चुनाव आयोग ने की और न ही सरकार ने। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंगाल और असम के चुनाव पूरे होने के बाद भाजपा के लोग यूपी आ जाएंगे लेकिन यूपी में इस बार पीडीए की सरकार बनेगी। भाजपा के लोगों ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था। हम कहते हैं कि यूपी से भाजपा की सरकार जाते ही बुरे दिन खत्म हो जाएंगे। आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे अधिकारी पीडीए की सरकार बनाने के लिए काम करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - उद्योगपति गौतम अदाणी ने परिवार सहित किए रामलला के दर्शन, बोले- ये भावुक करने वाला क्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईरान-इस्राइल युद्ध से एक महीने में 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, छोटे उद्योगों से लेकर सभी कारोबार प्रभावित


सिलिंडर संकट के पीछे भाजपा के लोग
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सिलिंडर संकट के पीछे भाजपा के लोग हैं। इन्होंने इसे बढ़ाया है। वहीं, किसानों से भी उन्होंने (भाजपा) आय दोगुना करने का वादा किया था पर किसान परेशान हैं। उन्हें फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां कहीं भी गड़बड़ी हो रही है वहां भाजपा के लोग हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें