फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव ने दिए निर्देश, मतदाता सूची पर नजर रखें कार्यकर्ता, गठबंधन को लेकर भी दिया बयान

Thu, 11 Jan 2024 09:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा कोई भी मतदाता छूट न जाए इसलिए 22 जनवरी को जारी होने वाली मतदाता सूची पर नजर रखी जाएगी। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा नेताओं के जमीन कब्जाने से परेशान है और बदलाव चाहती है। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्षों के साथ चर्चा के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। गठबंधन में कांग्रेस से सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में चर्चा हुई है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ एक नारा बनकर रह गई है। हर घर में बेरोजगार युवक बैठा है। जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था। बिजली महंगी हो गई है। किसानों को तार लगाकर अपनी फसलें बचाना पड़ रहा है। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। सपा ने जिन मेडिकल कॉलेजों को बनाए थे वो भी नहीं चलाए जा रहे हैं। 

लोगों के जमीनें छीन रहे हैं भाजपा नेता, कार्यकर्ता और अधिकारी
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता, कार्यकर्ता और अधिकारी मिलकर लोगों की जमीनों को हड़पने का काम कर रहे हैं। लोगों ने इतनी लूट कभी नहीं देखी होगी जितनी भाजपा सरकार में हो रही है। लोगों को डरा-धमका कर जमीनें छीन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही सरकार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें