अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ नगर निगम क्षेत्र तक जलभराव का शिकार बन गया। कानपुर से जाजमऊ गंगा पुल के बाद लखनऊ तक पहुंचने में हजारों गड्ढे बीच में हैं। इसे खूनी राजमार्ग भी कहा जाने लगा है। यहां 93 लोगों की जाने जा चुकी हैं।
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बरसात शुरू होते ही जलभराव और सड़क धंसने की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। भाजपा सरकार जनता को तकलीफों से बचाने में कोई रुचि नहीं ले रही है। भाजपा सिर्फ बयानबाजी करने और विकास के झूठे दावे करने में माहिर है। सड़कें गड्ढामुक्त होने की जगह खुद गड्ढा बन गई।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि लखनऊ नगर निगम क्षेत्र तक जलभराव का शिकार बन गया। कानपुर से जाजमऊ गंगा पुल के बाद लखनऊ तक पहुंचने में हजारों गड्ढे बीच में हैं। इसे खूनी राजमार्ग भी कहा जाने लगा है। यहां 93 लोगों की जाने जा चुकी हैं। छोटी काशी की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है, जहां सावन में भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की टोलियां आती हैं।