फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: घोसी चुनाव में हार की बौखलाहट है आजम खान पर छापे, ये सरकार की कमजोरी के लक्षण

Wed, 13 Sep 2023 08:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 अखिलेश ने सरकार तानाशाही और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करने की नसीहत देते हुए कहा कि भाजपाई याद रखें कि तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है।
विज्ञापन
अखिलेश के साथ आजम खां। फाइल फोटो। - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान पर आयकर छापों को लेकर कहा कि सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने ही बढ़ते जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी एकजुटता और इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। घोसी विधानसभा उपचुनाव की करारी हार से पूरी भाजपा और बौखला गयी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोहम्मद आजम खां सच की आवाज हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी। शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनाया। आज पूरी समाजवादी पार्टी उनकी आवाज के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार का आचरण संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है। 

भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ लगातार बदले की भावना से काम कर रही है। इससे पहले भी भाजपा ने आजम खान पर फर्जी मुकदमे लगाए थे। अखिलेश ने सरकार तानाशाही और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करने की नसीहत देते हुए कहा कि भाजपाई याद रखें कि तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें