फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: अयोध्या में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है, जिनके मकान लिए गए उन्हें नहीं मिला सही मुआवजा

Sat, 05 Aug 2023 11:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। चौदह कोसी परिक्रमा का जो मार्ग चौड़ा हो रहा है उसमें प्रभावित लोगों को सही मुआवजा नहीं दिया गया है। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के अन्तर्गत आने वाले दुकान और मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिए बिना उजाड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अखिलेश यादव को प्रदेश मुख्यालय में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों ने ज्ञापन सौंपे। साथ ही उचित मुआवजा दिलाने के लिए उनसे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। अखिलेश ने सपा सरकार बनने पर अयोध्या में जमीनों की अवैध रजिस्ट्री की जांच कराने का भरोसा दिया।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा राज में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रवासियों को उजाड़ दिया तो उनके पुनर्वास का क्या होगा। वे अपने पशुधन लेकर कहां जाएंगे। राम मंदिर के निर्माण में जिनकी जमीने-मकान लिए जा रहे है उन्हें पर्याप्त मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किसानों को बाजार भाव पर मुआवजा दिया गया था। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, पवन पाण्डेय पूर्व मंत्री, किरन पाल कश्यप पूर्व मंत्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें