फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सपा ने प्रदेश के सभी सेक्टरों में एक साथ लगाई जन पंचायत, बताईं अखिलेश की उपलब्धियां

Thu, 10 Aug 2023 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा की पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर उनका नमन करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी। आजीवन उन्होंने अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार किया था।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी विधानसभाओं में बुधवार को सेक्टर स्तर पर जन पंचायतें आयोजित की गई। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टरों में रहने वाले बूथ प्रभारी, जोन प्रभारी, ब्लाक पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी, जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। जन पंचायतों में मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता को देने और जनसमस्याओं का ब्यौरा एकत्र करने का भी काम किया गया।

विज्ञापन


बाराबंकी में पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने आम जनता की समस्याओं की तरफ से आंखे मूंद रखी हैं। लखनऊ की विधानसभाओं मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनीनगर, कैन्ट पश्चिम और उत्तरी विधानसभा क्षेत्रों में भी पदाधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना। राजधानी के मोहनलालगंज के प्रत्येक न्याय पंचायत सेक्टर स्तर पर संकल्प पत्र पढ़ा गया।

सुल्तानपुर के कादीपुर में पूर्व विधायक भगेलूराम ने कहा कि आज अंग्रेजीराज से भी खराब शासन चल रहा है। रायबरेली में अगस्त क्रांति दिवस पर छह विधानसभाओं के 240 सेक्टरों में एक ही दिन में अलग-अलग जन पंचायत आयोजित की गई। शाहजहांपुर में सभी विधानसभाओं में सेक्टर स्तर पर जन पंचायत आयोजित कर शिकायतों एवं जनसमस्याओं को सुना गया।
विज्ञापन


गोण्डा में कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में 38 सेक्टरों में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सपा सरकार में हुए विकासकार्यों की चर्चा की गई। गोरखपुर, पीलीभीत और अमरोहा जनपद में समाजवादी सरकार की नीतियों को जनता के समक्ष रखा गया।

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक फूलन देवी : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा की पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर उनका नमन करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी। आजीवन उन्होंने अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार किया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि फूलन देवी वर्चस्ववादी सोच को चुनौती देने वाली क्रांतिकारी नायिका और नारी अस्मिता की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी को संसद में भेजकर सामाजिक न्याय किया था। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने भी सभी जनपदों में फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली फूलन सामाजिक न्याय की योद्धा थीं। उन्होंने कहा कि वह दो बार मिर्जापुर व भदोही से सांसद सदस्य के रूप में लोकसभा के लिए चुनी गईं थीं। इस अवसर पर राम नरेश चौरसिया, शिव वचन बिंद, पंकज कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें