फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, आयोग की बेईमानी के कारण विधानसभा चुनाव हारे

Fri, 19 Aug 2022 10:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार विकल्प तैयार कर रहे है। उनका पूरा फोकस यूपी में पार्टी को मजबूत करने पर है। सपा ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार की तरह राजनीतिक बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सहयोगी दल उससे खुश नहीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़कर और महागठबंधन की सरकार बनाकर सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में एक दिन भी भाजपा के सहयोगी दल भी साथ छोड़ देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार विकल्प तैयार कर रहे है। अखिलेश ने कहा कि उनका पूरा फोकस यूपी में पार्टी को मजबूत करने पर है। उन्होंने कहा कि सपा ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अखिलेश ने आरोप लगाया कि 2022 विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की बेईमानी के कारण सपा चुनाव हारी है। उन्होंने कहा कि देश में अब कोई भी निष्पक्ष संस्थान नहीं रह गया है। उन्होंने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उप चुनाव में हार के लिए भी निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यदि आयोग ईमानदारी से काम करता तो नतीजे कुछ और होते। उन्होंने आरोप लगाया कि उप चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को मतदान तक नहीं करने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें