फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: भाजपा के एजेंडे में नहीं है सरकारी नौकरी, पूरे नहीं हुए छात्र और नौजवानों से किए वादे

Mon, 15 Dec 2025 08:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के एजेंडे में सरकारी नौकरी नहीं है। उन्होंने प्रयागराज में हुई घटना की निंदा की। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज में लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र-नौजवानों के साथ दुर्व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की पीड़ा से गुजर रहे युवाओं के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट व बाल पकड़कर अपमानित करने का जो काम यूपी की भाजपा सरकार कर रही है, वह भाजपा का सत्ता का अहंकार है ।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा यह न भूले कि पढ़ने वाले युवा लड़ना नहीं चाहते हैं, वे तो बस साफ-सुथरे तरीके से नौकरी की प्रक्रिया को ठीक करवाने की मांग कर रहे हैं। हम प्रतियोगी अभ्यर्थियों के साथ खड़े हैं। हम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की दोषपूर्ण परीक्षा प्रणाली और भ्रष्ट चयन प्रक्रिया पर लग रहे आरोपों के संदर्भ में एक एसआईआर की पुरजोर मांग करते हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं। भाजपा ने छात्रों और नौजवानों के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें