फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- मार्केट वैल्यू के हिसाब से किसानों को मिले जमीन का मुआवजा, दबाव बनाकर न कराएं हस्ताक्षर

Tue, 06 May 2025 06:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को जमीन के बदले मार्केट वैल्यू के अनुसार मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों से बाजार की कीमत पर जमीन लेनी चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को किया संबोधित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार मजदूरों के अधिकारों को छीन रही है। कोई सुविधा नहीं दे रही है। उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही। किसानों का उत्पीड़न चरमसीमा पर है। मजदूरों का उससे अधिक उत्पीड़न हो रहा है। जो उन्हें सम्मान व सुविधाएं मिलनी चाहिए। सरकार नहीं दे रही है। बिना मजदूरों के स्वाभिमान व सम्मान को आगे बढ़ाए अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ सकती।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की जमीन का मुआवजा मार्केट वैल्यू के अनुसार देना चाहिए। दबाव बनाकर किसी पेपर पर सहमति के हस्ताक्षर नहीं कराने चाहिए। एक बार जब हस्ताक्षर हो जाते हैं तो उनके पास कोई अधिकार नहीं बचता है। मार्केट वैल्यू के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। सरकार ने ही उन्हें विस्थापित किया और फिर जमीन ली जा रही है।

ये भी पढ़ें - प्रदेश के कई जिलों से विक्षोभ का असर हुआ कम, अगले पांच दिनों में तेजी के साथ बढ़ेगा पारा, ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हवाई हमला होते ही बजा साइरन, जमीन पर लेट गए लोग, सिविल डिफेंस के लोगों ने किया अभ्यास


मजदूर भाइयों ने पॉलिटिकल कैलेंडर बनाया है, उसके अनुसार काम करेंगे। आने वाले दिनों में मजदूर सभा सभी मजदूरों की समस्या हम तक पहुचाएगी। यह हमारी ताकत बनेगी। झांसी के मामले में जिलाधिकारी ने जो आश्वासन दिया गया था उन्होंने माना है। समस्याओं को और उनके समाधान की बात कही थी लेकिन उनका तबादला हो गया अब दोबारा डेलिगेशन भेजकर जिलाधिकारी से बात कराएंगे। समाजवादी पार्टी की मांग है कि किसानों से बाजार की कीमत पर जमीन लेनी चाहिए।
विज्ञापन


अयोध्या में भाजपा की हार मतलब सांप्रदायिक राजनीति का अंत
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि भगवान प्रभु की धरती पर जो भेदभाव किया था उसी वजह से भगवान ने वहां (अयोध्या) उन्हें हरा दिया। प्रभु श्रीराम जी ने भाजपा को अयोध्या की धरती पर हरा दिया था और संदेश दिया था कि सांप्रदायिक राजनीति का अंत होगा।

उन्होंने कहा कि अगर आज बुंदेलखंड में मिसाइल बन रही होती तो रशिया से मिसाइल नहीं मंगानी पड़ती। ये लोग कहते थे कि मिसाइल बनाएंगे। तोप बनाएंगे राइफल और एसएलआर बनाएंगे लेकिन इन्होंने झांसी में सुतली का बम तक नहीं बनाया। सपा की सरकार बनवाइये हम मार्केट रेट पर मुआवजा देने का काम करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें