फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, बोले- भाजपा के राज में कमीशनखोरी चरम पर

Thu, 18 Sep 2025 11:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सड़कों से लेकर पानी की टंकियों तक के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप भाजपा पर लगाया। कहा कि भाजपा राज में कमीशनखोरी चरम पर है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और कालाबाजारी का जोर है। भाजपा के विधायक खुद स्वीकार कर रहे है कि उन्हें विधायक निधि से दस फीसदी कमीशन मिल रहा है। सभी सरकारी विभागों में यही हाल है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि कमीशनखोरी ने पूरी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। कोई कार्य बिना कमीशन के नहीं हो रहा है। जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण तक में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी साफ दिखाई दे रही है। पानी की टंकियां कई जगह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पाईं और ढह गईं।

उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में कमीशनखोरी का नतीजा यह है कि सड़कें बनते ही उखड़ जा रही हैं। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिली। पूरे प्रदेश में खाद की कालाबाजारी हो रही है। भाजपा सरकार में किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को हराकर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का अंत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें