फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा- सीएम दूसरे प्रदेश से आए, नहीं समझते यूपी की जनता का दर्द

Mon, 20 Feb 2023 11:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बहुत सपने दिखाए, लेकिन वैश्विक निवेशक सम्मेलन से प्रदेश को कुछ नहीं मिलने वाला है। सरकार ने किसान, युवाओं और व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को तानाशाही में बदल दिया है। जनता के मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन, आवाज उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है और उसकी कवरेज करना मीडिया और पत्रकारों का दायित्व है। लेकिन इससे भी रोका जा रहा है।

विज्ञापन

 
विधान भवन पर विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान मीडियाकर्मी अपने दायित्वों का निवर्हन कर रहे थे। उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई, कैमरे तोड़े गए। यह निंदनीय है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा का यही लोकतंत्र है? भाजपा सरकार अपनी कमियां देखना और सुनना नहीं चाहती है। मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश से आए हैं। वे यूपी की जनता का दर्द नहीं समझते हैं।

भाजपा सरकार ने बहुत सपने दिखाए, लेकिन वैश्विक निवेशक सम्मेलन से प्रदेश को कुछ नहीं मिलने वाला है। सरकार ने किसान, युवाओं और व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार जातीय जनगणना नहीं करवा रही है। सपा सड़क से लेकर सदन तक भाजपा के बुलडोजर का विरोध करेगी। इसके लिए हर स्तर पर कुर्बानी देने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें