Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में नफरत फैलाना चाहती है। बीते नौ साल से यही कोशिश हो रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सद्भाव को खत्म करना है। भाजपा सरकार में तमाम तरह के अवैध कारोबार हो रहे हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भाजपा भूमाफिया पार्टी है।
विज्ञापन
प्रदेश सपा मुख्यालय पर सोमवार को विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी पर पूरा भरोसा कर रही है। सपा सरकार में किसानों को सुविधाएं दी गईं थीं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ अनर्गल आरोप न लगाएं।
अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान और व्यापारी सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार ने नौ साल की सरकार में समाज में दूरी पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी।