फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: भू माफिया बन गए हैं भाजपा के नेता, सभी जिलों में किया जा रहा है जमीनों पर कब्जा

Sun, 23 Mar 2025 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा  कि भाजपा में सरकार और अधिकारी मिलकर जनता को लूट रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और अधिकारी मिलकर जनता को लूट रहे हैं। भाजपा के नेता भूमाफिया बन गए हैं। तालाब और सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। हर जिले से जमीनों पर कब्जा करने और भ्रष्टाचार की खबरें आ रही है।

विज्ञापन


अखिलेश रविवार डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर उनके नाम से गोमती नगर स्थित पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फतेहपुर जिले में भाजपा के पदाधिकारी उनके नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं। जिनके पास खेती की कोई जमीन नहीं थी, उनके पास कई सौ बीघा जमीन हो गई है।

उन्होंने कहा कि कई बार यह आवाज उठ चुकी है कि अयोध्या में भाजपा के लोगों ने जमीनों पर कब्जा कर लिया है। किसानों की जमीनें कम कीमतों पर छीन ली गई। कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लगातार अपराध हो रहे हैं। सभी ने देखा कि अयोध्या की महिला की लखनऊ में लूट व बलात्कार के बाद हत्या हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम के खास करीबी एक आईएएस अधिकारी भ्रष्टाचार में फरार है। पता चल रहा है कि उनके पास सात सौ बीघा जमीन, कई मकान और प्लॉट हैं। यह अफसर अच्छी पोस्टिंग में रहा है। भाजपा सरकार में निवेश के बहाने अपना निवेश चल रहा है। ये झगड़ा कमीशन का नहीं है। यह बंटवारे का झगड़ा है। पड़ोसी राज्य में एक अधिकारी के यहां से 50 करोड़ मिले थे। उसमें क्या हुआ? अखिलेश ने कहा कि भाजपा के नेता मोहनलालगंज और सरोजनी नगर में जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। सपा नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के भ्रष्टाचार, लूट और अन्याय को बताएंगे।

पैर के अंगूठे से हुआ था शिवाजी का तिलक
अखिलेश ने कहा कि भाजपा इतिहास के पन्ने पलट रही है। उन्हीं इतिहास के कुछ पन्नों को राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने भी पलट दिया। उनका भाजपा से कहना है कि इतिहास के पन्ने पलटना बंद करें। अगर पन्ने पलटेंगे तो उसमें यह भी है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक नहीं होने दिया गया था। क्या भाजपा उसकी निंदा करेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक जब हुआ तो हाथ के बजाय बाएं पैर के अंगूठे से तिलक हुआ था, क्या उसके लिए भाजपा माफी मांगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें