फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले अखिलेश यादव: लोकसभा में पराजय के बाद उत्पीड़न पर उतारू सरकार, साधुओं से ना लें हार का बदला

Sat, 22 Jun 2024 09:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा हार का बदला जनता से उत्पीड़न करके निकाल रही है। सरकार का यह कदम जनता में आक्रोश को जन्म देगा। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में पराजय के बाद जिस तरह उत्तर प्रदेश में कन्नौज, फिरोजाबाद और अलीगढ़ में प्रशासनिक विफलता की वजह से हत्या और फसाद हुआ है, वो निंदनीय है। अखिलेश ने एक्स के जरिये कहा कि भाजपा सरकार किस वजह से ऐसे उत्पीड़न पर उतारू है, इसे जनता समझती है। दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई में उत्तर प्रदेश की जनता क्यों पिसे। पराजय से जन्मा ये प्रतिशोध सामाजिक आक्रोश को ही जन्म देगा। इससे किसी का भला होने वाला नहीं।
विज्ञापन


साधु-संतों से हार का बदला न ले भाजपा
अयोध्या के महंज राजू दास के गनर हटाए जाने पर उनका बिना नाम लिए अखिलेश ने कहा कि भाजपा अयोध्या में हार का बदला साधु-संतों से न ले, जिन्हें वाकई में सुरक्षा की जरूरत हो, उन्हें दी जाए।

भाजपा सरकार में सिर्फ कागजों में हुआ पौधरोपण
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के सभी दावे झूठे और कागजी हैं। इस सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की जनता मौसम की मार झेलने पर मजबूर है। भीषण गर्मी और लू से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। भाजपा सरकार ने पौधरोपण अभियान को भी जुमलेबाजी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें