फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोका, कहासुनी, सीएम ने कहा- कानून व्यवस्था बिगड़ने का था खतरा

Tue, 12 Feb 2019 11:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद सपा के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने प्रदेश भर में कई जगह धरना प्रदर्शन भी किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!'

विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि 'बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।'

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने से रोकने पर विधान परिषद में जमकर हंगामा हो गया। सपा सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन


Trending Videos

गृह विभाग के निर्देश पर रोका : वैभव मिश्रा एडीएम, लखनऊ पूर्वी

जारी किए गए वीडियो में एडीएम ईस्ट वैभव सिंह, अखिलेश यादव को रोकते दिख रहे हैं। इस दौरान अखिलेश ने एडीएम से कहा- हाथ मत लगाना। इस दौरान सिक्योरिटी ने एडीएम को पीछे करते हुए अखिलेश को सुरक्षा घेरे में ले लिया। मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश को अराजकता से बाज आना चाहिए। उन्हें प्रशासन के अनुरोध पर रोका गया है। अगर वह वहां जाते तो हिंसक झड़प हो सकती थी। इसलिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अनुरोध पर प्रशासन ने ये फैसला लिया है।
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन ने कहा कि यूपी में आपातकाल लागू हो गया है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ यूनियन के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने से रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रजातंत्र की हत्या कर रही है, सरकार गुंडे माफियाओं को सपोर्ट करती है, आम आदमी और शरीफ लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा का प्रत्याशी जीता है, इसलिए प्रदेश सरकार उद्घाटन कार्यक्रम में अखिलेश यादव जी को शामिल नहीं होने देना चाहती है।

यह तानाशाही है। अखिलेश यादव को एयरपोर्ट रोके जाने के खिलाफ सपा के सदस्य वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे। हंगामे के कारण विधान परिषद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
 






 

‘इलाहाबाद डीएम ने संबंधित कार्यक्रम में अखिलेश यादव की भागीदारी पर रोक लगाई थी। उनकी मौजूदगी से शांतिभंग होने की आशंका जताई गई थी। डीएम ने गृह विभाग को यह संस्तुति की थी। वे चार्टर प्लेन से इलाहाबाद जा रहे थे, और एअरपोर्ट अथॉरिटी ने उनकी उड़ान पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। ऐसे में डीएम की संस्तुति के आधार पर गृह विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने के क्रम में प्रशासन ने अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोका है।’

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में पत्र लिखकर अखिलेश यादव के सचिव को सूचित किया था।

मायावती बोलीं, अखिलेश को रोकना अलोकतांत्रिक व तानाशाही

अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोके जाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह एक अलोकतांत्रिक एवं आपत्तिजनक तरीका है। जो कि भाजपा सरकार की तानाशाही को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि क्या केंद्र की सरकार सपा-बसपा गठबंधन से इतना डर गई है कि अब राजनीतिक गतिविधियों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका सामना किया जाएगा।
 

 


 
विज्ञापन

विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीड़न पर उतरी भाजपा सरकार: रालोद

राष्ट्रीय लोकदल ने अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने से रोकने पर कड़ी निंदा की है। मामले पर पूर्व शिक्षामंत्री व रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को छात्रसंघ के कार्यक्रम में जाने देने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक रास्ते पर चलकर विपक्षी दलों के नेताओ के उत्पीड़न पर उतर आई है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब देगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें