पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों का एलान होने और एक-एक दिन बीतने के साथ ही नेताओं द्वारा बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है। बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नेताओं से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनता से अपील करने व उन्हें उत्साहित करने की बात कही तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके ट्वीट पर अपने ही अंदाज में जवाब दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नेताओं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार व अखिलेश यादव को एक ट्वीट में टैग करते हुए उनसे मतदान में भाग लेने के लिए जनता से अपील करने की गुजारिश की।
जिस पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया, दिल खुश हुआ कि प्रधानमंत्री जी भी महागठबंधन से महापरिवर्तन की अपील कर रहे हैं। मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और नया प्रधानमंत्री चुनें।
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस के लिए उन्होंने अमेठी व रायबरेली सीट छोड़ दी है।