फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी के दावों को किया खारिज, कहा- कोई कमजोर प्रत्याशी खड़ा नहीं करता

Thu, 02 May 2019 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस द्वारा कमजोर प्रत्याशी खड़े किए जाने के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी ऐसा नहीं करती है। कांग्रेस ने कहीं भी कमजोर प्रत्याशी नहीं खड़े किए हैं। सच तो ये है कि लोग कांग्रेस को पसंद नहीं करते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उन दावों का जवाब दे रहे थे जिसमें प्रियंका ने कहा था कि यूपी में हमने कई सीटों पर ऐसे प्रत्याशी खड़े किए हैं जो भाजपा का वोट काटें। जिससे कि भाजपा को कमजोर किया जा सके।
 


अखिलेश ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है जो कांग्रेस है वही भाजपा है और जो भाजपा है वही कांग्रेस है। कांग्रेस ने ही सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करना भाजपा को सिखाया है।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर भी जवाब दिया और कहा कि सपा-बसपा को भाजपा कंट्रोल नहीं करती। हम गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा गठबंधन भाजपा की खराब नीतियों को रोक देगा। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सपा-बसपा को भाजपा कंट्रोल करती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें