फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का पलटवार, लाल टोपी से क्यों डरते हैं मुख्यमंत्री योगी, उनकी खुद की भी तो तस्वीर है ऐसी

Wed, 24 Feb 2021 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में दिए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण पर पलटवार किया है। उन्होंने सपा कार्यालय में कहा कि मुख्यमंत्री योगी लाल टोपी से क्यों डरते हैं? उनकी खुद की तस्वीर है लाल टोपी लगाए हुए।

विज्ञापन


वहीं, अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम के शुभारंभ पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तो लखनऊ के स्टेडियम का नाम भगवान विष्णु के नाम पर रखा था। भगवान के आगे किसी नेता का नाम नहीं हो सकता लेकिन उन्होंने उसका भी नाम बदल दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी हट जाओ हम नौ महीने में एक और स्टेडियम बना देंगे। बता दें कि मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा (सर्वाधिक दर्शक क्षमता)  स्टेडियम है।

प्रदेश सरकार के बजट पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार का विदाई बजट है। इसमें न तो छात्रों को लैपटॉप और डाटा देने की बात कही गई है और न भाजपा द्वारा चुनावी वादों को पूरा किया गया है। वहीं, प्रदेश में अपराध बढ़ने की बात पर अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर कितने मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने खुद पर लगे मुकदमें वापस ले लिए हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें