फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने नोटबंदी को किया याद, बोले- काले रंग से लिखा जाएगा ये अध्याय

Fri, 08 Nov 2024 03:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी की आठवीं सालगिरह को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था में बदल दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी की आठवीं सालगिरह पर कहा कि इतिहास में ये अध्याय काले रंग से लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरे-का-पूरा अध्याय सिर्फ़ काले रंग से ही छापा जाएगा। आज नोटबंदी की 8वीं सालगिरह के ठीक एक दिन पहले ही, कल रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर स्थिति में आ गया। जनता पूछ रही है क्या ये नोटबंदी की नाकामयाबी की वजह से हुआ या भाजपा की नकारात्मक नीतियों की वजह से।

अब क्या भाजपाई फिर ये कहेंगे कि देश के इतिहास में रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर ‘रिकार्डतोड़’ नहीं गिरा है बल्कि डॉलर ऊपर उठा है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया है। रुपया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2016 में की गई नोटबंदी में 500 और एक हजार के नोट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद 2000 के नोट चलन में आए थे लेकिन बाद में इन्हें भी बंद कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें