फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने मायावती पर दिए बयान पर किया पलटवार, बोले- ये देश की महिलाओं का अपमान

Sat, 19 Jan 2019 11:01 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मायावती पर भाजपा की महिला विधायक द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर अब अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनिय हैं। ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है। ये देश की महिलाओं का भी अपमान है। 

विज्ञापन

 
आपकी जानाकारी के लिए बता दें भाजपा विधायक साधना सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शनिवार को अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मायावती न तो नर लगती हैं न नारी। साथ ही गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया और कहा कि उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें